भारत के 10 सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, यहां देखें लिस्ट

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए विश्व विख्यात है। यहां 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। हालांकि, इन्हें विशेष बनाने में यहां मौजूद जिले सहयोग करते हैं। इन जिलों का अपना आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक महत्त्व है। आपने भारत के अलग-अलग प्रमुख जिलों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे छोटे जिले कौन-से हैं और इनका कितना क्षेत्रफल है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि भारत में करीब 800 जिले हैं। देश में समय-समय पर जिलों की संख्या में बदलाव होता रहता है, जिस वजह से जिलों की सटीक संख्या बताना मुश्किल है। भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां कुल 75 जिले हैं और ये सभी जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं।

भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है

भारत के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह पुडुचेरी का माहे जिला है। यह जिला केवल 9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इतना कम क्षेत्रफल होने के बाद भी यहां की जनसंख्या 40 हजार से अधिक है। वहीं, माहे जिला अपने यहां के शांत समुद्र तट, हरियाली और सुंदर प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है।

यह है देश का दूसरा सबसे छोटा जिला

देश के दूसरे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह दिल्ली में स्थित मध्य जिला है। दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर कुल 11 जिले हैं, जिनमें से एक मध्य जिला है। यह जिला कुल 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हालांकि, इतने क्षेत्र में 5 लाख से अधिक आबादी रहती है। खास बात यह है कि इस जिले में कई ऐतिहासिक इमारत, प्रशासनिक कार्यालय और प्रमुख बाजार हैं, जो कि इस जिले को और खास बनाते हैं।

भारत के 10 सबसे छोटे जिले

संख्याभारत के जिलेक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
1.माहे, पुडुचेरी 9
2.मध्य दिल्ली, दिल्ली21
3.लक्षद्वीप, लक्षद्वीप 30
4.यानम, पुडुचेरी30
5.नई दिल्ली, दिल्ली35
6.दीव, दमन और दीव39
7.उत्तरी दिल्ली, दिल्ली61
8.उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली62
9.पूर्वी दिल्ली, दिल्ली63
10.दमन, दमन और दीव72

    इन जिलों में से अधिकांश केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं और इनका क्षेत्रफल बहुत कम है।

    पढ़े: लंबे इंतजार के बाद Axiom-4 ने भरी उड़ान, कितनी है धरती से स्पेस स्टेशन की दूरी, किस रफ्तार से शुभांशु को लेकर गया ड्रैगन कैप्सूल

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *