देश में कोरोना मामलों में हालिया बढ़ोतरी ओमिक्रॉन के उप-वेरिएंट्स की वजह से हो रही है। ओमिक्रॉन वही वेरिएंट है, जो 2022 में बड़ी लहर का कारण बना था। ICMR ने बताया कि इस बार जिन वेरिएंट्स से संक्रमण बढ़ रहा है, उनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 शामिल हैं

Covid-19 Case in India : देशभर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हो गई है। इस बार कोरोना केस केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा पाए जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 22 मई को देश में केवल 257 सक्रिय मामले थे जो अब बढ़कर 3,758 तक पहुंच गए हैं।
अब तक 26 लोगों की मौत
शुक्रवार को दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है। इस साल अब तक देश में कुल 26 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां फिलहाल 1,336 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं और शुक्रवार को अकेले 189 नए केस दर्ज किए गए। सरकार ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही राज्यों को निगरानी और तैयारी बढ़ाने को कहा गया है।
भारत में कोरोना वायरस की स्थिति 2025 में कुछ इस प्रकार है :-
- सक्रिय मामले: 1 जून 2025 तक, भारत में कोरोना के 3758 सक्रिय मामले हैं।
- राज्यवार स्थिति: केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
- वेरिएंट: JN.1 वेरिएंट के सब-वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 के कारण मामले बढ़ रहे हैं। ये वेरिएंट अधिक घातक हो सकते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा दे सकते हैं।
- लक्षण: JN.1 वेरिएंट के लक्षणों में गले में खराश, हल्की खांसी, थकान, बुखार और कभी-कभी दस्त या नेत्रश्लेष्मलाशोथ शामिल हैं।
- सरकारी कदम: सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है और उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए बूस्टर डोज़ की सिफारिश की है।
- टीकाकरण: भारत में अब तक 1.7 अरब से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं, लेकिन बूस्टर डोज़ की दर अभी भी कम है।
यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर आधारित है।