
पोखरा नेपाल की मैट्रोपोलिटन सिटी (महानगरपालिका) है। यह भारत के गोरखपुर शहर से मात्र 250 KM की दूरी पर स्थित है। यह नेपाल का सबसे मुख्य दर्शनीय स्थल है। यहाँ अन्नपूर्णा सर्किट ट्रैक होने के कारण ट्रैकरों की भारी भीड़ रहती है। ऊँची पहाड़ी, चोटियाँ, झील व नदी इस शहर के सौंदर्य में इज़ाफा कर देते हैं। पोखरा दर्शनीय स्थल आपको प्राकृतिक खूबसूरती के तरफ लेकर जाऐंगे, जहाँ आपको ताज़गी भरी हवा अपने लपेटे में ले लेगी। सादगी भरा यह शहर घनिष्ठता को महत्व देता है। धार्मिक स्थलों की भी यहाँ कोई कमी नहीं है। यह स्थान धार्मिक, प्राकृतिक व रोमांचक स्थलों का संगम है। एक नए वातावरण में आकर भी अपनत्व महसूस करना बहुत बड़ी बात है। पर यहाँ आकर उस अपनत्व को महसूस किया जा सकता है।
पोखरा के खूबसूरत दर्शनीय स्थल
1. फेवा झील

यह नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इसकी खास बात यह है कि इसके पारदर्शी जल में अन्नपूर्णा व धौलागिरी पर्वत श्रृंख्लाओं का प्रतिबिंब साफ झलकता है। आस-पास लगे पेड़-पौधे भी इस स्वच्छ जल में लहराते हुए दिखते है। नज़ारा इतना अद्भुत की आप बिना पलकें झपकाएँ घंटों तक बस इस झील के पानी को देख सकते है। आपको किसी साथी की भी ज़रूरत महसूस नहीं होगी। यहाँ बैठकर दुनिया के सबसे मनोरम सूर्यास्त के आप गवाह बन सकते है। ऐसा सौंदर्य जिसकी तुलना न की जा सके।
स्थान: कास्की, पोखरा।
2. ताल बराही मंदिर

पोखरा के टॉप पर्यटन स्थल में इस मंदिर का नाम भी शामिल है। इसके अन्य नाम है – झील मंदिर व वराही मंदिर। यह मंदिर वराही देवी को संमर्पित है जिन्हें माँ दुर्गा का ही रूप माना जाता है। यह दो मंज़िला पगोड़ा मंदिर है जो फेवा झील के छोटे-से द्वीप पर स्थित है। इस मंदिर की मान्यता हिन्दूओं व बौद्धिष्टों, दोनों के बीच है। यह मंदिर अराधना का केन्द्र है। इसकी मुख्य मूर्ति पारंपरिकता की झलक बिखेरती है जो लकड़ी, ईंट व पत्थर से बनी है। यह मान्यता है कि माँ दुर्गा ने वराही का अवतार राक्षसों को मारने के लिए लिया था। यह मंदिर शक्ति का प्रतीक है।
3. डेविस फॉल

इस झरने की खास बात यह है कि ये ज़मीन के नीचे है जो 500 मीटर लंबी सुरंग बनाता है। इसके आस-पास का इलाका घने वृक्षों से घिरा हुआ है। यह बाकि सभी वॉटरफॉल से अलग है। पोखरा आकर प्राकृतिक नज़ारों से लबालब यह जगह देखना बेहद ज़रूरी हो जाता है। पोखरा में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है पर इस जगह जाना मतलब प्रकृति को खुद में समा लेना। यह झील गुप्तेश्वर महादेव नामक गुफा से होकर गुज़रती है। यहाँ आपको नेपाली संस्कृति को देखने का भी अवसर मिलेगा।
4. सारंगकोट

यह शहर नेपाल के लोकप्रिय शहरों में से एक है और एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। शहर के शोर से दूर, यह शहर पोखरा के बाहरी इलाके में स्थित है। सारंगकोट अपने अद्भुत पैराग्लाइडिंग अनुभव के लिए जाना जाता है। इस जगह के आसपास कई अन्य साहसिक खेल हैं और यह आपको हर पल व्यस्त रखेंगे।
यह समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊँचाई पर बसा एक हरियालीयुकँत स्थान है। पर्यटकों के बीच यह पैराग्लाइडिंग का मुख्य केंद्र भी है। यहाँ से ढलते सूरज को देखना मतलब एक यादगार दृश्य को आँखों में समाना। यहाँ से अन्नपूर्णा, धौलागिरी, मनस्लू व पोखरा की घाटी का मनोरम दृश्य दिखता है। अलग-अलग ऐंगल से आप तस्वीरें खींच सकते हैं। यह विश्व की सबसे तेज़ ज़िपलाईन में से एक है। आप यहाँ शाम को टहल सकते है। उस दौरान चिड़ियों की चहचहाट आपका हृदय जीत लेगी।
5. अन्नपुर्णा सर्किट

अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंख्ला में यह हिमालय ट्रैक का सबसे मशहूर स्थान है जो ट्रैकर व पर्वतारोहियों का मुख्य केंद्र है। पर्वत की ऊँचाई छूने के एक अलग ही अनोखा-सा अनुभव होता है। उसी अनुभव को पर्यटक यहाँ जीने आते है। नेपाल पोखरा सिटी आपको इस स्थान के ज़रिए उस जगह पहुँचा देगी जहाँ से आप पूरे शहर व उसके आस-पास के संपूर्ण दृश्यों को अपनी आँखों में भर सकते हैं। अपने साथ कैमरा लेकर जाए और अधिक-से-अधिक तस्वीरों को बटोरकर अपने साथ लेकर आए। ताकि आपकी ये स्मृति विस्मरणीय बन जाए।
6. गुप्तेश्वर महादेव गुफा

यह गुफा डेविस फ़ॉल के पास है और इसमें एक सर्पिल सीढ़ियाँ हैं जो आपको इस गुफा के प्रवेश द्वार तक ले जाती हैं। प्राकृतिक रूप से बनी यह संरचना जो शिव लिंगम जैसी दिखती है, माना जाता है कि यह लोगों के पुराने घर हैं। इस शानदार गुफा की खोज स्थानीय लोगों ने 16वीं शताब्दी में की थी और इसका धार्मिक और पर्यटक महत्व बहुत अधिक है।
7.जांगचुब चोएलिंग गोम्पा

यह मठ पोखरा में तिब्बती शरणार्थी बस्ती में स्थित है और इसे बौद्ध सेवाओं और समारोहों के केंद्र के रूप में बनाया गया था। दलाई लामा ने इस जगह का नाम रखा है और इस खूबसूरत संरचना का अपना इतिहास है। तिब्बती शैली में निर्मित इस मठ का हॉल शानदार है और इसका उपयोग प्रार्थना अनुष्ठानों के लिए किया जाता है। इस जगह का मुख्य आकर्षण 7 फुट लंबी तांबे और सोने की परत चढ़ी बुद्ध प्रतिमा है जो बुद्ध की 1000 लघु मूर्तियों से घिरी हुई है।
8. इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम

संग्रहालय में अनोखी कलाकृतियों, वास्तविक उपकरण, पर्वतों से जुड़ी अनसुनी कहानियाँ व तस्वीरें और कुछ ऐसे यात्रियों की तस्वीरें जो सबसे ऊँची पर्वत श्रृंख्ला तक पहुँच चुके हैं। संग्राहलय आपको हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बारे में बताएगा 14 सबसे मशहूर व ऊँची चोटियों से परिचित करवाएगा। यह संग्राहलय मुख्य रूप से पर्वतारोहण के क्षेत्र में हासिल की कई उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखने के लिए बनाया गया है। यह देखने लायक जगह है, आप इसे अपनी सूची में ज़रूर शामिल करें।
पोखरा सादगी पूर्ण शहर है जहाँ आप पहाड़ों की ऊँचाईयों से लेकर झीलों की गहनता में उतर सकते हैं। पोखरा दर्शनीय स्थल प्रकृति के अद्भुत दृश्यों की लहर जैसे है, जो सबको बहाते हुए आनंदमयी सफर पर ले जाते हैं। अपनी पोखरा यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।
पोखरा दर्शनीय स्थल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-
1.पोखरा में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें कौन सी हैं?
पोखरा में घूमने के लिए ढेर सारी खूबसूरत जगहें हैं, जो आपकी नेपाल यात्रा को यादगार बनाती हैं। पोखरा में घूमने लायक कुछ स्थानों में फेवा झील, डेविस फॉल, पोखरा शांति स्तूप, श्री गाडेन धारगे लिंग मठ और अंतर्राष्ट्रीय पर्वत संग्रहालय शामिल हैं।
2. पोखरा जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
पोखरा जाने का सबसे अच्छा समय अगस्त से नवंबर के बीच है, जो पर्यटन का चरम मौसम भी है। गर्मी का मौसम आम तौर पर मई से अगस्त तक रहता है, शरद ऋतु के करीब आते ही मौसम में सुधार होता है। बजट यात्रियों के लिए पोखरा की यात्रा करने और एक शानदार यात्रा करने का यह एक उत्कृष्ट समय है।
3. आप रात में पोखरा में क्या कर सकते हैं?
नेपाल में झीलों का शहर केवल झीलों, पहाड़ों और अन्य भव्य परिदृश्यों से कहीं अधिक है। नाइटलाइफ़ का आनंद लेने के लिए पोखरा नेपाल में सबसे बेहतरीन जगह है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि निवासी और आगंतुक दोनों अच्छा समय बिताएँ, शहर में बड़ी संख्या में पब और क्लब उपलब्ध हैं। रात में पोखरा में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों में ऑल दैट जैज़, बिजी बी कैफे और मूवी गार्डन शामिल हैं।
4. पोखरा किस लिए प्रसिद्ध है?
नेपाल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पोखरा, अपनी हिमालय श्रृंखला और झीलों के लिए जाना जाता है। पोखरा अपनी साहसिक गतिविधियों जैसे नौकायन, ट्रैकिंग, राफ्टिंग, कैनोइंग और बंजी जंपिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।
5.पोखरा के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?
शहर को अच्छी तरह से देखने, सभी दर्शनीय स्थलों को देखने और कुछ दिनों के लिए आराम करने के लिए आपको पोखरा में कम से कम 4-5 दिनों के लिए रुकना चाहिए। यह करने लायक चीजों और घूमने लायक जगहों से खचाखच भरा होगा, जो एक यादगार यात्रा के लायक होगा।
Good information for all people which love to travel
Good information for traveling